बंद मकान से 65 ग्राम सोना
500 ग्राम चांदी और नकदी चोरी
#अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र के विवेकानंद नगर में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 65 ग्राम सोने के जेवर, 500 ग्राम चांदी के आभूषण और 38,500 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया पीड़ित मामराज सिंह के अनुसार, 14 अगस्त की रात वह घर पर ताला लगाकर रिश्तेदार के घर गए थे। देर रात लौटने पर मुख्य गेट का ताला सही मिला, लेकिन अंदर कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारी से जेवर व नकदी गायब मिले सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक और पीछे की गली में एक अन्य संदिग्ध दिखाई दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेमराज को सौंपी है।
#अलवर #अलवरन्यूज
Rajgarh, Alwar | Aug 15, 2026