दिल्ली में बड़ी बैठक के बाद टली सवर्ण महापंचायत।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाली बहुचर्चित ‘यूजीसी रोलबैक सवर्ण महापंचायत’ को फिलहाल टाल दिया गया है।
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज की आपत्तियों और मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि बातचीत बहुत ही सकारात्मक और अच्छे माहौल में हुई है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी।
सरकार ने अगले तीन हफ्तों के अंदर दोबारा बैठक करने का आश्वासन दिया है, जिसमें मांगों पर ठोस निर्णय लिया जाएगा। सरकार के आश्वासन के बाद करणी सेना ने फिलहाल जंतर-मंतर पर होने वाली महापंचायत को स्थगित करने का फैसला लिया है।