बिसाऊ में विज्ञान मेले और विज्ञान-गणित क्विज का आयोजन
मोइन अली, आर्यन और आदित्य ने हासिल किए प्रथम तीन स्थान; क्विज में टीम A विजेता
बिसाऊ। पीएम श्री सेठ दुर्गादत्त जटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिसाऊ में एक दिवसीय विज्ञान मेला एवं विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील सुरा ने की। कार्यक्रम संयोजक व्याख्याता (गणित) हेमन्त प्रजापत रहे।
विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न नवाचारों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में कंचन शेखावत, संदीप कुमार सैनी एवं प्रहलाद सिंह शामिल रहे। मूल्यांकन के आधार पर मोइन अली ने प्रथम, आर्यन ने द्वितीय तथा आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता में A, B, C एवं D चार टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबले में टीम A विजेता रही। विजेता टीम में अंशु, पंकज सैनी, गुंजन एवं मोइन अली शामिल रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कपीलेश शर्मा, परमेश्वर लाल प्रजापत, भवानी शंकर महनसरिया एवं विलास सैनी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडलों और उनकी प्रतिभा की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन विजय सिंह ने किया। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य एवं अतिथियों ने विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#tharkiawaazajay #bissau #govtschool #sciencefair #EducationForAll Kunj Bihari Birmiwala
Churu, Churu | Sep 28, 2026