वार्ड 15 में पार्षद शाहरुख खान की धन्यवाद यात्रा, लोगों का जताया आभार
चूरू। नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 15 से नवनिर्वाचित पार्षद शाहरुख खान की ओर वार्ड में धन्यवाद यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान पार्षद ने वार्डवासियों का समर्थन और विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया।
धन्यवाद यात्रा में संजय भाटी, पार्षद इस्माइल, नोमान आरिफ रिसालदार, आसिफ एडवोकेट, आदिल खान, आदिल एडवोकेट, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ खान सहित अनेक कार्यकर्ता और वार्डवासी मौजूद रहे। इस दौरान समर्थकों ने पार्षद शाहरुख खान का स्वागत किया और उन्हें जीत की बधाई दी।
पार्षद शाहरुख खान ने वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में मिले जनसमर्थन के लिए वे सभी मतदाताओं के आभारी हैं और वार्ड के विकास में सभी को साथ लेकर चलेंगे।
#tharkiawaazajay #Congress #churu #ChuruNews #पार्षद Kunj Bihari Birmiwala
Churu, Churu | Sep 27, 2026