कटोरिया: मौथाबारी गांव: मवेशी द्वारा फसल खाने पर दो भाइयों में मारपीट, एक घायल
Katoria, Banka | May 19, 2026 मौथाबारी गांव में मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे मवेशी के फसल खाने के विवाद में दो भाई के बीच हुई मारपीट में जागेश्वर यादव जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। घटना को लेकर पीड़ित ने अपने बड़े भाई अकलू यादव सहित अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया है।