खुरई: नानक वार्ड की 75 वर्षीय किरण असाटी 3 दिनों से लापता, आखिरी बार रेलवे स्टेशन पर दिखीं; मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Sep 11, 2026 शुक्रवार रात लगभग 11 बजे नानक वार्ड निवासी प्रवीण असाटी ने शहरी थाने में रिपोर्ट लिखाई कि उनकी 75 वर्षीय माँ किरण असाटी 8 सित की सुबह से लापता हैं सभी जगह तलाश कर लिया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला,सीसीटीवी फुटेज देखने पर रेल्वे स्टेशन से सीढ़िया चढ़ते देखा गया, इसके बाद नहीं दिखीं, पुलिस ने गुमशुदी का मामला दर्ज कर तलाश प्रारम्भ कर दी।