फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र तिलक नगर में युवक ने छत से लगाई छलांग, हालत बिगड़ने पर सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती
थाना उत्तर क्षेत्र तिलक नगर निवासी युवक ने किसी कारणवश मंगलवार सुबह छत से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की, चीख सुनकर परिजन जागे, आनन-फानन में उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिया। उसके परिजनों ने मंगलवार सुबह सवा दस बजे करीबन मीडिया को जानकारी दी।