कानपुर: बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना चौकी होरा बांगर इलाके में चोरी, सीसीटीवी में तार उठाकर ले जाते दिखे चोर
बिठूर थाना क्षेत्र स्थिति मंधना चौकी क्षेत्र में चोरो के हौसले बुलंद हैं। लेकिन चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। होरा बांगर निवासी एक शख्स ने बताया कि 20 सितंबर की सुबह मैं सोकर उठा तो दो से तीन युवक बिजली का तार उठाकर ले जा रहे थे। मैंने उनकों आवाज लगाई, लेकिन चोर भाग निकले। मैंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो उसमें तीन युवक दिखे.