माँ तारा नगरी केसपा में फ्रांस से आये पर्यटकों ने गांव का भ्रमण किया। जिसमें मारिए ऑडिले, इसबेल्ले, एनी व क्लाऊदीने शामिल थी। भ्रमण के दौरान गाइड राकेश कुमार उर्फ छोटू उनके साथ रहे। पर्यटकों ने सर्वप्रथम केसपा स्थित माँ तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ग्रामीण प्रो. अरुण शर्मा, हिमांशु शेखर, विक्रम कुमार आदि उपस्थित रहे।