कैरो: कैरो से कृषि जागरूकता रथ रवाना खरीफ खेती से पहले किसानों को वैज्ञानिक तकनीक और मौसम की मिलेगी जानकारी।
कैरो प्रखंड में किसानों को खरीफ फसल की वैज्ञानिक खेती और मौसम आधारित कृषि की जानकारी देने के उद्देश्य से शनिवार सुबह लगभग 11:00 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य ने कृषि जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ प्रखंड की नरौली, गजनी, हनहट, कैरो, सढ़ाबे एवं गुड़ी पंचायतों का भ्रमण कर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करेगा।