बांदा: SP ऑफिस पहुंचकर महिला ने बेटे की हत्या के मामले में शामिल 2 अन्य लोगों के नाम जांच में शामिल करने की मांग की
Banda, Banda | Nov 7, 2025 बांदा के तिंदवारी क्षेत्र के खौड़ा गांव की रहने वाली पुष्पा नाम की महिला अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंची। जहां पर इसने अपने बेटे विनीत की हत्या के मामले में आरोपियों के परिवार के 2 अन्य सदस्यों के भी नाम जांच में शामिल करने की मांग की। वही गवाह के रूप में परिवार के अन्य दो लोगों को भी शामिल करने की मांग की और प्रार्थना पत्र दिया