बांदा: कचेहरी पुल के नीचे कुछ लोगों ने एक ई-रिक्शा चालक को जमकर पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Banda, Banda | Nov 7, 2025 बांदा शहर के कचेहरी पुल के नीचे शुक्रवार को कुछ लोगों ने ई रिक्शा चालक से जमकर मारपीट की। वही मारपीट का वीडियो कुछ लोगो ने बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग एक व्यक्ति से मारपीट कर रहे है। पीड़ित रिक्शा चालक का नाम ब्रजेश सिंह है जो मारपीट में घायल भी हो गया। इसने बताया बेवजह मुझसे मारपीट की गई।