बेगूसराय: साइबर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी के पीड़ित को 01 लाख 05 हजार रुपये कराया वापस, SP ने दी जानकारी
साइबर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी के पीड़ित को 1,05,000 हॉल की गई रकम वापस कराया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि पिछले दिनों मोहम्मद फहीम को साइबर अपराधियों ने झांसा देकर ठगी कर लिया था. इसमें से होल्ड किए गए रकम 1,05,000 साइबर थाना की पुलिस ने वापस कराया है.