बंजरिया: सिसवापूर्वी में पंचायत में मनरेगा से निर्मित जलाशय का रविवार को डीडीसी, एडीएम व डीपीआरओ ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया
सिसवापूर्वी पंचायत में मनरेगा से निर्मित जलाशय का रविवार डीडीसी,एडीएम व डीपीआरओ ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जलाशय के रख रखाव को लेकर स्थानीय मुखिया की सराहना की। साथ ही जलाशय में पाले गए मछली को दाना खिलाया। कहा कि जिले का एकमात्र पंचायत सिसवापूर्वी है,जो पंचायत में ही अपने लिए राजस्व संकलन करता है। यह जिले ल लिए उदाहरण स्वरूप है।