विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ प्रखंड सभागार में बैठक, बीडीओ ने 'नीर वीर' पोर्टल से खराब चापानलों की शिकायत करने का दिया प्रशिक्षण
विष्णुगढ़ प्रखंड सभागार में बैठक, खराब चापानलों की शिकायत के लिए 'नीर वीर' पोर्टल का बीडीओ ने दिया प्रशिक्षण। विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र में गर्मी के दौरान पेयजल की समस्या से निपटने और खराब पड़े चापानलों की मरम्मत के लिए जिला प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है। प्रखंड सभागार में आयोजित एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीडीओ ने सेवा की विस्तृत जानकारी दी।