भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में राम मंदिर के कथित 200 करोड़ के घोटाले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर फूंका पुतला
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित 200 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपों को लेकर भीलवाड़ा के सूचना केंद्र चौराहे पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनोज पालीवाल के नेतृत्व में सोमवार शाम करीब 5 बजे प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कथित घोटाले के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन किया गया।