उनियारा: टोंक में जनगणना 2027 की स्वगणना प्रक्रिया शुरू, 15 मई तक ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध
Uniara, Tonk | May 1, 2026 जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत जिले में स्वगणना प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 15 मई तक जारी रहेगी। इस दौरान नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं। जिला प्रशासन के अनुसार यह सुविधा 14 भाषाओं में उपलब्ध है। लगभग 15 से 20 मिनट में प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।