कोंडागांव: नगर पंचायत का पानी टैंकर ट्रैक्टर नाली में घुसा, बड़ा हादसा टला
नगर पंचायत फरसगांव का पानी टैंकर ले जा रहा ट्रैक्टर पानी भरने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में जा घुसा। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन संचालन में लापरवाही और सुरक्षा नियमों के पालन पर सवाल उठाते हुए प्रशिक्षित एवं लाइसेंसधारी चालकों से ही सरकारी वाहन संचालित कराने की मांग की।