देहरादून: पंचकूला आत्महत्या मामले में एसएसपी अजय सिंह ने कहा, परिवार देहरादून में किराए पर रहता था
हरियाणा के पंचकूला में एक ही परिवार के 7 सदस्यों द्वारा आत्महत्या को लेकर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने कहा कि उक्त परिवार के संबंध में जानकारी करने पर प्रकाश में आया कि मृतक प्रवीण मित्तल का परिवार लगभग 8-9 महीने पूर्व तक कोलागढ़ देहरादून में किराए पर निवास करता था, जिनका मूल रूप से चंडीगढ़ क्षेत्र का होना प्रकाश में आया है।