देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में की व्यय समिति की बैठक
सचिवालय सभागार में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में व्यय समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर अंतर्गत कौडियाला- व्यास घाट मोटर मार्ग किलोमीटर संख्या 1 में गंगा नदी पर सिंगटाली में 150 मीटर सेतु निर्माण कार्य का समिति द्वारा अनुमोदन किया गया।