जगदलपुर: माओवाद को करारा झटका: हिडमा के बाद संगठन संभाल रहे कमांडर बारसे देवा का सरेंडर, 48 नक्सलियों ने डाले हथियार
*माओवाद को करारा झटका: हिडमा के बाद संगठन संभाल रहे कमांडर बारसे देवा का सरेंडर, 48 नक्सलियों ने डाले हथियार* शनिवार दोपहर 3 बजे माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है. पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (PLGA) के बटालियन कमांडर बारसे देवा उर्फ सुक्का (48 वर्ष) ने अपने 22 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।