जगदलपुर: जगदलपुर में मरार पटेल समाज ने धूमधाम से मनाई मां शाकंभरी जयंती, शहर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली
जिला मुख्यालय जगदलपुर में मरार पटेल समाज के लोगों ने अपनी आराध्य देवी मां शाकंभरी जयंती धूमधाम से मनाया गया। शहर के विभिन्न मार्गो में समाज की युवक व युवतियाँ व महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा भक्ति में गानों के साथ डीजे की धुन में निकाली गई।समाज के लोगों ने बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया।विधिवत पूजा अर्चना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।