जगदलपुर: मरार पटेल समाज ने माता शाकंभरी की जयंती मनाई, निकाली भव्य शोभायात्रा, बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव भी हुए शामिल
मरार पटेल समाज के द्वारा नगर में शनिवार को दोपहर 2 बजे पुष्य पूर्णिमा के अवसर पर मां शाकंभरी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर माता शाकंभरी की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 22 गांवों में रहने वाले मरार पटेल समाज के ग्रामीण शामिल हुए।इस शोभायात्रा का स्वागत जगह-जगह हिंदू समाज , कांग्रेस बीजेपी सहित अन्य राजनीतिक दलों ने भी स्वागत किया ।