दुर्ग जिले के जनपद पंचायत धमधा में VB-G RAM-G के तहत विकसित ग्राम पंचायत प्लान (VGPP) को लेकर जनपद स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत की वास्तविक जरूरतों, उपलब्ध संसाधनों और विकासात्मक अंतराल के आधार पर योजना तैयार करने की प्रक्रिया समझाई गई। युक्तधारा पोर्टल पर आंकड़ा संकलन, परिसंपत्तियों के मानचित्रण और ऑनलाइन प्रक्रिया के साथ वाटर बजट एवं जल संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। ग्राम सभा और ग्रामीण सहभागिता के माध्यम से रोजगार, जल सुरक्षा, आजीविका एवं ग्रामीण अधोसंरचना को विकास योजना से जोड़ने की जानकारी दी गई।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #WaterConservation #ViksitBharat_G_RAM_G #RuralDevelopment