सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने रंगों और विचारों से रचा ‘मेरे सपनों का भारत’
शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दुर्ग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, रूआबांधा में आयोजित विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
कक्षा 1 से 8वीं एवं 9वीं से 12वीं तक दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रों और अपने विचारों के माध्यम से विकसित भारत की अपनी कल्पना को अभिव्यक्त किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, संस्कार और आत्मनिर्भरता से सशक्त भारत की सुंदर तस्वीर देखने को मिली।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य की नींव हैं। उनके सपने, विचार और रचनात्मकता ही विकसित भारत के निर्माण की दिशा तय करेंगे। ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रतिभा, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #मेरे_सपनों_का_भारत #JanBhagidari #SewaSankalpAbhiyan
2 views | Durg, Chhattisgarh | Sep 28, 2026