नवाबगंज: रामपुर भवानीपुर गांव निवासी पीड़ित ने गन्ना संस्थान में कई दिनों से भूख हड़ताल की, विपक्षी पर जबरन जमीन कब्जाने का आरोप
सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर भवानीपुर गांव निवासी महबूब पुत्र मोल्हे बाराबंकी शहर स्थित गन्ना संस्थान में बीते 24 मार्च से भूख हड़ताल शुरू किया है। उन्होंने सोमवार करीब 11:30 बजे जानकारी देते हुए बताया की उनके गांव के ही विपक्षी द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल के मिली भगत से उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किए हुए हैं।