बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मिनी बायपास भास्कर हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार कार ने बच्ची को रौंदा, मौत हुई
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मिनी बायपास भास्कर हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार कार ने 11 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो युवकों के द्वारा कार सीखा जा रहा था। इस दौरान हादसा हो गया जिसमें 11 वर्षीय बच्ची की जान चली गई। पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दि है।