बरेली: किला थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन के पास तेज रफ्तार में अनियंत्रित रोडवेज की बस पलटी
किला थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन के पास तेज रफ्तार अनिमंत्रित रोडवेज की बस पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि बस बस्ती डिपो से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान कुवैत किला थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन के पास हादसे का शिकार हो गई।