बरेली: नटकिया नदी के पास मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के नगरिया नदी के पास एक व्यक्ति की डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच जाता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। जो भी तथ्य निकाल कर सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।