सिकंदराराऊ: सिकन्द्राराऊ पुलिस ने 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस किए बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखिबर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र दीप सिंह निवासी गांधी मार्केट श्यामनगर जनपद एटा को गढिया पुल के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 01 तमंचा व कारतूस बरामद हुए है।