जहानाबाद में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मंगलवार देर रात एसपी के नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। हत्या मामले के फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर एसपी स्वयं पुलिस बल के साथ मैदान में उतरे। नगर थाना की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की।