कहरा: सदर थाना क्षेत्र के राय टोला में जमीनी विवाद में लाठी-डंडे चले, तीन लोग घायल, सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
सदर थाना क्षेत्र के राय टोला वार्ड 12 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों के बीच जमकर चला लाठी डंडा। जिस मारपीट में तीन लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मी को आनन फानन में परिवारवालों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। तीनों जख्मी का नाम सुनील सिंह लक्ष्मण सिंह और विवेक सिंह बताया जा रहा है।