नबीनगर: फुलडीहा गांव के समीप पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
माली थाना की पुलिस ने फुलडीहा गांव के समीप से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति फुलडीहा गांव निवासी गुड्डू कुमार है. प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार ने शनिवार की शाम 4:00 बजे बताया कि जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. उसके उपरांत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया.