नबीनगर: नबीनगर थाना की पुलिस ने खजूरी गांव से प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
नबीनगर थाना के पुलिस ने टंडवा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव से प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्त टंडवा थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी अनिल कुमार है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने शुक्रवार की शाम 4 बजे जानकारी दी. बताया कि उसके ऊपर नबीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज थी.जो फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार कर जेल में दिया गया.