नबीनगर: एसपी अम्बरीष राहुल ने नरारी कला खुर्द एवं बडेम थाना का किया औचक निरीक्षण
औरंगाबाद एसपी अम्बरीश राहुल ने नरारी कला खुर्द एवं बड़ेम थाना का औचक निरीक्षण गुरुवार की शाम 6:00 की .इस दौरान थाना अभिलेख, थाना दैनिकी,सीसीटीएनएस, हाजत, सिरिस्ता एवं साफ सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान थानाध्यक्ष को कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिया. उन्होंने थानाध्यक्ष को कहा कि कार्य लापरवाही होगी तो कार्रवाई की जाएगी.