नबीनगर: बिचला पांडू गांव से पुलिस ने फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
टंडवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिचला पांडू गांव से फरार चल रहे एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी उसी गांव निवासी कमलेश राम है. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने शनिवार के शाम 4 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति पर कोर्ट द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत किया गया था. जो फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.