बीसलपुर: बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पिता की तहरीर पर छह ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पकड़िया मंगली में ₹500000 दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को फांसी लगाकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया मृतक महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत 6 ससुराललियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जान शुरू कर दी है ।