जोशीमठ: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में किया रोड शो, चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ पहुंचकर रोड शो किया और एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टी है और यह मात्र परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है। देश और प्रदेश के विकास से कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है।