सुल्तानपुर: लापरवाही बरतने पर SP सोमेन वर्मा ने एक दरोगा व 2 सिपाहियों को किया लाइन हाजिर
कुड़वार के श्याम सुंदर सिंह उर्फ लहुरी सिंह पर बीते रविवार को बोलेरो सवार बदमाशों ने हमला कर दिया था।आरोप है कि लहूरी सिंह को असलहे के बट से मारा पीटा गया था।इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।मामले मेंलापरवाही बरतने में SPसोमेन वर्मा ने कुड़वार थाने के उपनिरीक्षक चंद्र कुमार शुक्ला,आरक्षी राहुल सिंह व इमाम हुसैन को लाइन किया है।