लातूर (महाराष्ट्र): कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके के 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत लातूर जिले के औसा स्थित केंद्रीय प्राथमिक जिला परिषद स्कूल (ZP School) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्कूल के सोशल ऑडिट के दौरान कक्षा में दूसरे निजी स्कूल के बच्चों को लाकर बैठाए जाने का पर्दाफाश हुआ। अभिजीत दीपके की पूछताछ के दौरान खुद बच्चों ने कैमरे पर कबूल किया कि वे निजी स्कूल में पढ़ते हैं और उन्हें यहां लाकर बैठाया गया है। वहीं, मामले पर पर्दा डालते हुए स्कूल के हेडमास्टर ने दावा किया कि ये बच्चे पास के ही उर्दू स्कूल के हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे जिला परिषद स्कूलों में फर्जी छात्र संख्या (पटसंख्या) दिखाने के खेल पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। . . #zerovichar #awareness #fact #knowlege #cockrochjantaparty #SchoolTheekKaro #Latur #Maharashtra #ViralVideo #Education #ZPSchool #Awareness #Fact #CockroachJantaParty