ज़मानिया: कंधा देकर दी अंतिम विदाई: सड़क हादसे में घायल आरक्षी रमन सिंह की इलाज के दौरान मौत, गाजीपुर में राजकीय सम्मान
गाजीपुर में तैनात आरक्षी रमन सिंह की सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान 9 अप्रैल 2026 को मौत हो गई। थाना कोतवाली में तैनात रमन सिंह, जो मूल रूप से गोरखपुर के निवासी थे, 6-7 अप्रैल की मध्यरात्रि को बिरनों क्षेत्र में हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया,उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।