बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी और दो शराबियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस मारपीट के आरोपी सहित दो शराबियों को गिरफ्तार कर मंगलवार चार बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मारपीट का आरोपी मोखलिशपुर का ब्रजेश राम है। जबकि शराबियों में झखिया का नन्दन सहनी व पंचरुखा नया टोला का सद्दाम हुसैन है। दोनों शराबियों का मेडिकल कराया गया,जहां दोनों के द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई थी।