बीसलपुर: खेड़े नवादा के पास बह रही देवहा नदी से दूसरे दिन बुजुर्ग का शव बरामद हुआ
सोमवार को दोपहर लगभग 1:00 घटनास्थल से लगभग 20 किलोमीटर दूर जनपद शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र के ग्राम खेड़ा नवादा गांव के पास से बह रही देव नदी में एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान के दौरान उनके शव को बरामद किया जिसके बाद सूचना बीसलपुर कोतवाली पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बुजुर्ग कैलाश चंद सक्सेना के शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा दिया है