राजौरी गार्डन: तिलक नगर विधायक ने राशन वितरण सुचारू करने के लिए खाद्य विभाग के साथ बैठक की
विधायक जनरैल सिंह ने फूड एवं सप्लाई विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में क्षेत्र के सभी राशन कार्ड धारकों को समय पर और सुचारू रूप से राशन वितरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन की दुकानों पर किसी भी प्रकार की कमी या देरी नहीं होनी चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को परेशानी न हो।