राजौरी गार्डन: हरी नगर: पुलिस ने 1 शातिर ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार, 9 वारदातों को दे चुका है अंजाम
हरी नगर थाना की पुलिस टीम ने एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है। यह नजफगढ़ का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस टीम ने एक चोरी की स्कूटी को बरामद किया है। यह बदमाश पहले से 9 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। इसकी गिरफ्तारी से तिलक नगर, राजौरी गार्डन और मोती नगर थाना में दर्ज 4 मामलों खुलासा भी किया है।