राजौरी गार्डन थाना की सुभाष नगर पुलिस चौकी की टीम ने एक शातिर स्कूटी चोर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान परमिंदर सिंह के रूप में हुई है, यह विष्णु गार्डन का रहने वाला है। यह बदमाश पहले से चोरी और आउटर लिफ्टिंग के चार मामलों में शामिल भी रहा है। इसके पास से पुलिस टीम ने एक चोरी की स्कूटी को भी बरामद किया है।