तिलक नगर थाना की तिलक विहार पुलिस चौकी की टीम में एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिसके पहचान राकेश उर्फ रॉकी के रूप में हुई है, यह चंद्र विहार का रहने वाला है। इसके पास से पुलिस टीम में एक चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी के बरामद किया है। यह बदमाश पहले से 5 अपराधिक वारदातों में शामिल रह चुका है।