ऊंचाहार: सांवापुर नेवादा गाँव में जन्मदिन से 3 दिन पहले ढाई साल के विनायक की मौत, खेलते समय पानी की टंकी में डूबा मासूम
ऊँचाहार के सांवापुर नेवादा गाँव में शुक्रवार की शाम, पानी की टँकी में डूबने से ढाई साल के विनायक की मौत हो गई, घटना से परिजनों का रोरोरोकर बुरा हाल है।घटना उस वक्त हुई जब गाँव निवासी मान बहादुर की पत्नी आराधना घर के पास ट्यूबेल पर कपड़ा धो रही थी, विनायक वहीं खेलते समय पानी की टँकी में डूब गया।जिसे सीएचसी में मृत घोषित कर दिया।सोमवार को उसका जन्मदिन था।