प्रतापगढ़: महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने अपने दो दिवसीय प्रतापगढ़ दौरे के दौरान गुरुवार शाम 4 बजे जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। श्रीमती कुशवाहा ने जेल में महिलाओं के स्वास्थ्य, खान-पान और स्वच्छता व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल की। उन्होंने अधिकारियों को बंदियों की सुविधाओं और सुरक्षा को