तेघरा: दादोपुर पंचायत में मनरेगा योजना के पैसे निकलने के बाद भी सड़क नहीं बनी, स्थानीय लोग नाराज
दादोपुर पंचायत में मनरेगा योजना से सड़क निर्माण की स्वीकृति पिछले एक वर्ष पूर्व दी गई। जिसके बाद प्राक्कलित राशि की निकासी भी हो गई।लेकिन संवेदक के द्वारा उक्त सड़क का निर्माण नहीं करवाया जा रहा है।जिसको लेकर स्थानीय लोग काफी आक्रोशित है।लोगों ने बुधवार को दिन के ग्यारह बजे पत्रकार के सामने पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।